सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल
गांव नबीपुर के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत और एक युवक घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 04:36 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 04:36 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिंद : गांव नबीपुर के पास गत रात ट्रक और बाइक की टक्कर में एक की मौत और एक युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव रीओना भोला के हरमनजीत सिंह और घायल की पहचान सर्बजीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों नौजवान अपनी बाइक पर सवार होकर सरहिद से अपने गांव जा रहे थे कि इस दौरान गांव नबीपुर के नजदीक उनकी टक्कर एक ट्रक से हो गई। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने हरमनजीत को मृत घोषित कर दिया और सर्बजीत की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सरकारी 32 अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें