एनएनएच कर्मचारियों ने हड़ताल दूसरे दिन भी रही जारी
रेगूलर करने की मांग को लेकर सोमवार से हड़ताल पर गए नेशनल हेल्थ मिशन अधीन काम करते कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 11:39 PM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 11:39 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सहरिद
रेगूलर करने की मांग को लेकर सोमवार से हड़ताल पर गए नेशनल हेल्थ मिशन अधीन काम करते कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि अब की बार की लड़ाई आर पार की है। जिला अध्यक्ष हरपाल सिंह सोढ़ी ने कहा कि वह पिछले लंबे समय से कम वेतन पर काम कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। जिस कारण अब उन्होंने मजबूरी में आकर हड़ताल पर जाने का एलान किया है। कहा कि जब तक सरकार कोई हल नहीं करती वह तब तक काम पर वापिस नहीं जाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें