Move to Jagran APP

लोहा नगरी के 2900 घरों पर फहराएंगे तिरंगा : गर्ग

भारतीय जनता पार्टी मंडल मंडी गोबिदगढ़ की एक बैठक भगवान परशुराम मंदिर एवं धर्मशाला में मंडलाध्यक्ष राकेश सिगला की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Aug 2022 04:56 PM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2022 04:56 PM (IST)
लोहा नगरी के 2900 घरों पर फहराएंगे तिरंगा : गर्ग
लोहा नगरी के 2900 घरों पर फहराएंगे तिरंगा : गर्ग

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : भारतीय जनता पार्टी मंडल मंडी गोबिदगढ़ की एक बैठक भगवान परशुराम मंदिर एवं धर्मशाला में मंडलाध्यक्ष राकेश सिगला की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर कंवरवीर सिंह टोहड़ा एवं देवी दयाल पराशर विशेष तौर पर शामिल हुए।

loksabha election banner

बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आजादी के 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के लिए शुरू किए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई। जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने के लिए केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान चलाकर हर भारतवासी को यह मौका दिया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा। जिसके तहत देश में 20 करोड़ घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। लोहा नगरी के सभी 29 वार्डों में 2900 झंडे लगाने के लिए बूथ इंचार्जों की ड्यूटियां लगाई गई। जिसके लिए झंडे का वितरण 10 अगस्त से शुरू होगा।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर कंवरवीर सिंह टोहड़ा ने कहा कि हर व्यक्ति घर में तिरंगा लगाकर राष्ट्रीय एकता और भाईचारे बनाए रखने का संदेश दें। मंडलाध्यक्ष राकेश सिगला ने सभी कार्यकर्ताओं का मीटिग में पहुंचने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला महासचिव रवींद्र सिंह पदम, प्रशांत गोयल, जिला सचिव सतीश उप्पल, महावीर प्रसाद गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी रामचेत गौड़, मंडल महामंत्री पुनीत महावीर, सन्नी गोयल, अंकुश गर्ग, राजेश गुप्ता, बटेश्वर यादव, सरवन सिंह, राज पुरोहित, हरिकृष्ण शर्मा, कृष्ण भारद्वाज, दलीप गुप्ता,महेश गुप्ता, देवेंद्र सिंह, प्रताप बहादुर सिंह, संजीव मंगला, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीनल गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.