नाबालिग को बेहोश कर दुष्कर्म किया
टिब्बा रोड के पास गोदाम के मालिक ने काम करने आई नाबालिग को बेहोश कर दुष्कर्म किया। थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की है। एएसआइ सुखदेव ¨सह ने बताया कि आरोपित माया पुरी का मोहम्मद मुक्तजीर है।
जागरण संवाददाता, लुधियाना : टिब्बा रोड के पास गोदाम के मालिक ने काम करने आई नाबालिग को बेहोश कर दुष्कर्म किया। थाना टिब्बा पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की है। एएसआइ सुखदेव ¨सह ने बताया कि आरोपित माया पुरी का मोहम्मद मुक्तजीर है। 15 वर्षीय नाबालिग का बयान है कि उसकी मां आरोपित के गोदाम में खोह का काम करती है। 19 अक्टूबर को मां की तबीयत खराब थी। इसके चलते वो काम करने के लिए चली गई। शाम को घर छोड़ने के लिए आरोपित ने उसे कार में बैठा लिया और मास्क पहनने के लिए दिया। इसे पहनते ही वो बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपित किसी अज्ञात जगह पर ले गया जहां दुष्कर्म किया। सुखदेव ¨सह ने कहा कि सोमवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया जाएगा।