श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज होगा हवन व कंजक पूजन
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर शास्त्री नगर में पूरन चंद गुप्ता द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव पर सपरिवार भगवान जी के वस्त्रों की पूजा करवाई गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 11:30 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:21 AM (IST)
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ :श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर शास्त्री नगर में पूरन चंद गुप्ता द्वारा श्रीराम जन्मोत्सव पर सपरिवार भगवान जी के वस्त्रों की पूजा करवाई गई। मंदिर के पंडित कमल कांत शास्त्री द्वारा पूजा की शुरुआत की। श्री महावर धर्मार्थ ट्रस्ट ने सदस्यों को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। ब्रजमोहन गुप्ता ने बताया कि रविवार को मंदिर में हवन व कंजक पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके संस्था के प्रधान कृष्ण गुप्ता, महेश गुप्ता, ओमरतन डाटा, सुभाष गुप्ता, राहुल गुप्ता, रामकिशन गुप्ता, पीयूष गुप्ता, मोहन गुप्ता, साहिल गुप्ता, सौरभ गुप्ता, कमला देवी आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें