सिख कौम के महान शहीदों के आगे नतमस्तक हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी
वार्ड वापस करने जालंधर से दिल्ली रवाना हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी महान शहीदों बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह व माता गुजरी जी के आगे नतमस्तक हुए। दिल्ली जाने से पहले इन खिलाड़ियों ने शनिवार की दोपहर को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब माथा टेका
जासं, फतेहगढ़ साहिब :
केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में मोर्चा संभाले बैठे किसानों के समर्थन में अपने अवार्ड वापस करने जालंधर से दिल्ली रवाना हुए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सिख कौम के महान शहीदों बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह व माता गुजरी जी के आगे नतमस्तक हुए। दिल्ली जाने से पहले इन खिलाड़ियों ने शनिवार की दोपहर को गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब माथा टेका। यहां किसानों की जीत की अरदास करते हुए शहीदों से आशीर्वाद लिया और अपने मोर्चे की तरफ आगे बढ़े। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के नेताओं ने इन खिलाड़ियों का सम्मान भी किया।
दिल्ली जा रहे खिलाड़ियों के प्रतिनिधिमंडल में शामिल पद्मश्री करतार सिंह पहलवान, गोल्डन गर्ल राजबीर कौर, ओलंपियन अजीत सिंह ने बताया कि वे द्रोणाचार्य अवार्ड, अर्जुन अवार्ड, मेजर ध्यानचंद अवार्ड समेत दो दर्जन अवार्ड लेकर दिल्ली जा रहे हैं। कुछ खिलाड़ी उनके साथ नहीं जा रहे, लेकिन इन खिलाड़ियों ने उन्हें अपने अवार्ड सौंप दिए हैं। वे इन सभी अवार्डों को राष्ट्रपति को लौटाएंगे।
गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी भाई हरपाल सिंह, शिअद (ब) के जिलाध्यक्ष जगदीप सिंह चीमा, क्षेत्रीय प्रभारी दीदार सिंह भट्टी, एसजीपीसी सदस्य अवतार सिंह रिया, मैनेजर कर्म सिंह ने दिल्ली जा रहे खिलाड़ियों का सम्मान करते हुए कहा कि केंद्र के खिलाफ इस जंग को सभी मिलकर जीतेंगे।
लाल बत्ती चौक में संगठनों किया प्रदर्शन
संस, मंडी गोबिदगढ़ : शहर के लाल बत्ती चौक में शनिवार को किसान आंदोलन के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन की तरफ से राजिदर सिंह बैनीपाल की अध्यक्षता में पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में कई लोक गायक, पूर्व सैनिक व अन्य संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बैनीपाल ने कहा कि कृषि कानून किसानों व खेतीबाड़ी को खत्म करने के लिए बनाए गए। इस अवसर पर गुरदीप सिंह भट्टी, डा. अमित संदल, चरणजीत सिंह, हरविदर सिंह, दलबीर सिंह, संजीव दत्ता मौजूद रहे।
अमलोह में केंद्र सरकार का पुतला जलाया
अमलोह (फतेहगढ़ साहिब) :
कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में अमलोह के कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। विधायक काका रणदीप सिंह के पीए राम कृष्ण भल्ला और ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष जगवीर सिंह सलाणा ने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों पर सरकार जुल्म कर रही है। इस अवसर पर बलजिदर सिंह भट्टो, शहरी अध्यक्ष हैप्पी पजनी, हैप्पी सूद, कुलविदरपाल सिंह, मनजीत सिंह डल्ला, शमशेर चंद गोयल, हरप्रीत सिंह मौजूद रहे।