वाल्मीकि जयंती पर डाले रामायण पाठ के भोग
मंडी गोबिदगढ़ भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर मंदिर कमेटी गोशाला रोड ने अध्यक्ष डैनी पारचा की अध्यक्षता में कार्यक्रम करवाया।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर मंदिर कमेटी गोशाला रोड ने अध्यक्ष डैनी पारचा की अध्यक्षता में कार्यक्रम करवाया। पंडित सुधीर शुक्ला ने पूजा-अर्चना करने उपरांत श्री रामायण जी के पाठ का भोग डाला गया। शहर की सुख-शांति के लिए यज्ञ भी किया गया। मंदिर परिसर में लंगर भी लगाया गया। पारचा ने बताया की देश भर में इस दिन धूमधाम से भगवान श्री वाल्मीकि जी महाराज का प्रकटोत्सव मनाया जा रहा है। इसदिन वाल्मीकि मंदिरों में भक्तगणों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इस अवसर पर ना केवल महर्षि वाल्मीकि, बल्कि भगवान श्रीराम के भी भजन गाए जाते हैं। महर्षि वाल्मीकि ने रामायण महाकाव्य के सहारे प्रेम, तप, त्याग इत्यादि दर्शाते हुए हर मनुष्य को सद्भावना के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया। इसलिए उनका ये दिन एक पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर महंत संजना बराड़, युवा खत्री सभा अध्यक्ष नरिदर भाटिया, विश्वास एक उम्मीद के अध्यक्ष रविदर सिंह पदम, अजय गोयल, संजय गर्ग, एकता वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष मनप्रीत धालीवाल, जगमीत सिंह सहोता बावा, राजू खन्ना, पुनीत गोयल, पंकज गोयल, विक्की चैहल, जसपाल थेकेदार, अवदेश मट्टू, अनिल धारीवाल, चंचल, कृष्ण कुमार मट्टू, नोना बैंस, दीपक, कृष्ण कुमार, जतिदर लाला भी मौजूद रहे।