फतेहगढ़ साहिब में इक रुख, सौ सुख का संदेश दिखाने के लिए पेड़ों पर ही चला दी कुल्हाड़ी
फतेहगढ़ साहिब के गांव पंजोली कलां में इक रुख सौ सुख का संदेश दिखाने के लिए पेड़ों पर ही कुल्हाड़ी चला दी।
धरमिदर सिंह, फतेहगढ़ साहिब : फतेहगढ़ साहिब के गांव पंजोली कलां में इक रुख, सौ सुख का संदेश दिखाने के लिए पेड़ों पर ही कुल्हाड़ी चला दी। गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी सेल्फ स्मार्ट स्कूल के बाहर एक दर्जन के करीब पेड़ लगे थे। स्कूल की दीवारों पर सामाजिक संदेश दे रहे कई प्रकार के स्लोगन लिखे थे। स्लोगन लिखाने से पहले किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। अब पेड़ों के चलते दिखाई नहीं दे रहे स्लोगनों की आड़ में पेड़ों पर ही कुल्हाड़ी चला दी गई। पेड़ काटने के लिए न तो वन विभाग और न ही किसी अन्य विभाग की मंजूरी ली गई। यहां तक कि मनमर्जी से ही पेड़ बेच भी दिए गए।
स्कूल मैनेजमेंट कमेटी ने अपने स्तर पर प्रस्ताव पारित करते हुए स्कूल के सुंदरीकरण के नाम पर पेड़ों को काटा। इसके बाद इनकी लकड़ी को 2500 रुपये में बेच दिया, जोकि कानूनन सरासर गलत है। पेड़ काटने से पहले वन विभाग से मंजूरी लेनी होती है। वन विभाग की तरफ से ही पेड़ों की कीमत बताई जाती है और फिर पेड़ बेचे जाते हैं। पेड़ काटने का कारण भी सही होना चाहिए। बगैर किसी कारण पेड़ों को काटना भी गैर कानूनी है। भरोसे में लेकर साइन कराए : प्रिसिपल
स्कूल के प्रिसिपल बलजीत सिंह ने कहा कि स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन ने पेड़ काटे हैं। उनके पास चेयरमैन और कुछ गणमान्य लोग आए थे। उन्होंने इन लोगों से पूछा भी था कि पेड़ काटने की मंजूरी वन विभाग से ली गई है या नहीं। उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि मंजूरी ले ली जाएगी। भरोसे में लेकर ही उनसे प्रस्ताव पर साइन करा लिए गए। पेड़ बहुत पुराने हो चुके थे : चेयरमैन
स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन भूपिदर सिंह बाठ ने कहा कि प्रस्ताव पारित करके ही पेड़ काटे गए हैं। पेड़ बहुत पुराने हो चुके थे। इनकी जगह नए पेड़ लगाए जाएंगे। वे पंचायत व एनजीओ से मिलकर गांव में करीब तीन हजार पौधे लगा चुके हैं। पेड़ों के कारण हादसे भी हो रहे थे। अब सेफ्टी को देखते हुए नए पौधे लगाएंगे।
मंजूरी नहीं ली गई : दविदर सिंह
वन विभाग के अधिकारी दविदर सिंह ने कहा कि उन्होंने भी सोशल मीडिया पर पेड़ काटने की पोस्ट देखी है। अभी मुलाजिम को भेजा गया है। मौका देखने के बाद उच्चाधिकारियों को पत्र लिखेंगे। जिन्होंने भी गैर कानूनी काम किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।