श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल ने मनाया भव्य होरी उत्सव
शहर के आर्य समाज चौक में श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल द्वारा होली उत्सव मनाया गया।
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : शहर के आर्य समाज चौक में श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल द्वारा होली उत्सव मनाया गया। इस दौरान विशेषातिथि के तौर पर शिरकत करते हुए जय मां मिशन के प्रमुख महांमडलेश्वर स्वामी महादेव जी ने ज्योति प्रज्वलित की।
उन्होंने श्रद्धालुओं को कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम व भाईचारे का प्रतीक है। इसमें सभी को अपने मन मुटाव भुला कर इस त्योहार की परंपरा को स्नेहपूर्वक निभाना चाहिए। उन्होंने मंडल द्वारा किए जा रहे धार्मिक व अन्य समाज सेवी कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान वृंदावन से लाए गए गुलाल व अन्य रंगों द्वारा होली खेली गई और मंडल द्वारा हरिनाम संकीर्तन तथा श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया। श्री कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए व एक दूसरे पर गुलाल फेंकते हुए नजर आए।
इस दौरान सुरिदर कुमार, श्याम सुंदर जरगर, विक्की द्वारा अपने भजनों से कृष्ण भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश तांगड़ी, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पवन शर्मा, डॉ. रविनंदन शर्मा, पुलिस चौकी प्रभारी बलजिदर सिंह कंग, अशोक टुलानी, रिशु गौतम, गोगी, मेछी, हर्ष अरोड़ा, श्याम गौतम, कौंसिल उपाध्यक्ष रजनी टुलानी, गौरा लाल झांजी, विक्की सिगला, राजन वर्मा, अमित मौदगिल, चांद शर्मा, मनीष गौतम व कृष्ण भक्त उपस्थित थे।