सिविल अस्पताल को दिया हाई प्रेशर आक्सीजन रेगुलेटर
एसएमओ डा. सुखविदर सिंह देयोल की मांग पर भारत विकास परिषद के प्रधान जय कृष्ण सचिव बलदेव कृष्ण कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा कार्यकारी सदस्य इंद्रजीत भोला द्वारा सिविल अस्पताल जाकर हाई प्रेशर आक्सीजन रेगुलेटर भेंट किए गए।
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 05:30 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 05:30 PM (IST)
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : एसएमओ डा. सुखविदर सिंह देयोल की मांग पर भारत विकास परिषद के प्रधान जय कृष्ण, सचिव बलदेव कृष्ण, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, कार्यकारी सदस्य इंद्रजीत भोला द्वारा सिविल अस्पताल जाकर हाई प्रेशर आक्सीजन रेगुलेटर भेंट किए गए।
डा. सुखविदर सिंह ने कहा कि आक्सीजन लेने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिसके लिए यह आक्सीजन रेगुलेटर बहुत काम आएगा। जय कृष्ण ने कहा कि इस तरह के भलाई कार्य आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर डा. दीवान धीर, डा. सर्बजीत सिंह, मोहन लाल आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें