नौ लाख बयाना लेकर दूसरे के नाम करवा दिया मकान
सरहिद सरहिद पुलिस ने रंजीत सिंह गांव रियोणा भोला की शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में भूपिदर सिंह व दो बेटों गुरप्रीत सिंह व जगजीत सिंह अमन कॉलोनी सरहिद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 09 Jul 2020 11:51 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2020 11:51 PM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिद : सरहिद पुलिस ने रंजीत सिंह गांव रियोणा भोला की शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में भूपिदर सिंह व दो बेटों गुरप्रीत सिंह व जगजीत सिंह अमन कॉलोनी सरहिद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपितों ने अपने मकान का सौदा 30 नवंबर 2019 को 25 लाख रुपये में किया था। सात लाख रुपये बयाना लिया था और बाद में दो लाख रुपये और ले लिए गए थे। करीब दस महीने रजिस्ट्री नहीं कराई गई। बाद में पता चला कि आरोपितों ने मकान की रजिस्ट्री राज कुमारी बधौछी के नाम करवा दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें