पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी रह चुके गुरस्तिदर आम आदमी पार्टी में शामिल
आम आदमी पार्टी को आज बड़ी सफलता मिली है।
संवाद सहयोगी,फतेहगढ़ साहिब: आम आदमी पार्टी को आज बड़ी सफलता मिली है। विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा की उपस्थिति और आप पार्टी के फतेहगढ़ साहिब से उम्मीदवार लखवीर सिंह राय की अगुआई में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव, पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस फतेहगढ साहिब व पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिदर कौर भट्टल के पूर्व ओएसडी गुरस्तिदर सिंह जल्ला और उनके साथी रूपिदर सिंह जल्ला और सतवीर सिंह जल्ला भी कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी मे शामिल हो गए। गुरस्तिदर सिंह जल्ला ने बताया कि कांग्रेस छोड़ने का मुख्य कारण हलका फतेहगढ साहिब मे कांग्रेस पार्टी के वर्करों को सनमान न मिलना और वर्करों की कोई सुनवाई न होना है। इसके अलावा गत दिनों में हलका फतेहगढ साहिब में मंदिर को तोड़ने व शहीदों की धरती फतेहगढ़ साहिब पर चुनाव प्रचार के लिए लड़कियों को बजारों में नचाकर व लोगों पर केस दर्ज करवाने आदि मामलों के कारण उनका मन दुखी हो गया व उन्होंने पार्टी छोडने का मन बना लिया।