Move to Jagran APP

जाली इकरारनामे से एनआरआइ के मकान पर कब्जे का प्रयास, चार नामजद

चढ़ी गांव के एनआरआइ दर्शन सिंह के खमाणों स्थित किराए के मकान पर कब्जा करने की नीयत से जाली इकरारनामा तैयार किया गया। इकरारनामा में दर्शन सिंह व नंबरदार के जाली हस्ताक्षर किए गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 04:18 PM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 04:18 PM (IST)
जाली इकरारनामे से एनआरआइ के मकान पर कब्जे का प्रयास, चार नामजद
जाली इकरारनामे से एनआरआइ के मकान पर कब्जे का प्रयास, चार नामजद

संवाद सूत्र, खमाणों : चढ़ी गांव के एनआरआइ दर्शन सिंह के खमाणों स्थित किराए के मकान पर कब्जा करने की नीयत से जाली इकरारनामा तैयार किया गया। इकरारनामा में दर्शन सिंह व नंबरदार के जाली हस्ताक्षर किए गए।

loksabha election banner

पुलिस ने इस संबंध में निर्मल कौर, उसके बेटे कुलविदर सिंह, बेटियों जसबीर कौर व लखवीर कौर निवासी खन्ना रोड खमाणों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। शिकायतकर्ता के अनुसार वर्ष 2009 में उसने अपना मकान पांच हजार रुपये प्रति महीना किराए पर आरोपितों को दिया था। इसके बाद वह कनाडा चला गया था। इस दौरान उसकी गैरहाजिरी में राजपुरा से अष्टाम लेकर जाली इकरारनामा बनाया गया। इसमें उसके व नंबरदार के जाली हस्ताक्षर थे। इसकी शिकायत उन्होंने एसएसपी से की और खमाणों के डीएसपी की जांच पड़ताल उपरांत आरोपितों खिलाफ मामला दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.