Move to Jagran APP

फतेहगढ़ साहिब से पूर्व विधायक भट्टी हो सकते है भाजपा के प्रत्याशी

विधानसभा हलका फतेहगढ़ साहिब से पूर्व विधायक दीदार सिंह भट्टी को भाजपा का उम्मीदवार बनाने की चर्चा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 11:58 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 11:58 PM (IST)
फतेहगढ़ साहिब से पूर्व विधायक  भट्टी हो सकते है भाजपा के प्रत्याशी
फतेहगढ़ साहिब से पूर्व विधायक भट्टी हो सकते है भाजपा के प्रत्याशी

दीपक सूद, सरहिद

loksabha election banner

विधानसभा हलका फतेहगढ़ साहिब से पूर्व विधायक दीदार सिंह भट्टी को भाजपा का उम्मीदवार बनाने की चर्चा है। गौर हो कि हलका फतेहगढ़ साहिब से टिकट कटने से नाराज चल रहे शिरोमणि अकाली के पूर्व विधायक दीदार सिंह भट्टी गत दिनों भाजपा में शामिल हो गए थे। हलका फतेहगढ़ साहिब से शिअद की ओर से भट्टंी टिकट के दावेदार थे, लेकिन उन्हें शिअद ने टिकट नहीं दिया। भट्टी टिकट कटने से पहले अकाली दल के हलका फतेहगढ़ साहिब के इंचार्ज थे तथा अब भी उनके साथ अकाली दल के नेता जुड़े हुए हैं।

भट्टी पहली बार 2002 में शिअद से लड़े थे और उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वे 2007 में शिअद से चुनाव लड़े और जीतक विधायक बने थे। इस दौरान उनका बेटा गुरविदर सिंह भट्टी भी नगर कौंसिल सरहिद का प्रधान बना था। 2012 में भी शिअद ने भट्टी की टिकट काटकर प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा को दे दी थी। ऐसे में भट्टी उस समय मनप्रीत सिंह बादल की बनाई पीपल्स पार्टी आफ पंजाब में शामिल हो कर चुनाव लड़े थे। उस दौरान प्रो. चंदूमाजरा और भट्टी दोनों हारे थे और कांग्रेस के कुलजीत सिंह नागरा चुनाव जीते थे। इसके बाद भट्टंी एक बार फिर से शिअद में शामिल होकर 2017 में चुनाव लड़े थे और हार गए। एक बार फिर से कांग्रेस के कुलजीत नागरा जीते थे। भट्टी के शामिल होने से भाजपा को मिली मजबूती

जिला फतेहगढ़ साहिब के भाजपा के प्रधान प्रदीप गर्ग ने कहा कि भट्टी के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिली है क्योंकि उनके शामिल होने के बाद शिअद व अन्य सियासी पार्टियों के नेता अब भाजपा में शामिल होने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में 2022 में भाजपा की सरकार बनेगी और हलका फतेहगढ़ साहिब से दीदार सिंह भट्टी जीत हासिल करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.