Move to Jagran APP

किसानों ने किया पंजाब भाजपा अध्यक्ष के घेराव का प्रयास, जवाब में BJP कार्यकर्ताओं की नारेबाजी

Farmers Protest in Punjab किसानों ने फतेहगढ़ साहिब में पंजाब भाजपा के अध्‍यक्ष अश्‍वनी शर्मा का घेराव करने का प्रयास किया। इसके विराेध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इससे टकराव का माहौल पैदा हाे गया। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा देकर अश्‍वनी शर्मा को वहां से निकाला।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 09:59 AM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 09:59 AM (IST)
किसानों ने किया पंजाब भाजपा अध्यक्ष के घेराव का प्रयास, जवाब में  BJP कार्यकर्ताओं की नारेबाजी
फतेहगढ़ साहिब में पंजाब भाजपा अध्‍यक्ष अश्विनी शर्मा की गाड़ी का घेराव करने की कोशिश करते किसान।

फतेहगढ़ साहिब, जेएनएन। Farmers Protest in Punjab : पंजाब में किसानों के विरोध प्रदर्शन जारी हैं और वे जगह-जगह भाजपा नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। मंडी गाेबिंदगढ़ में बीती रात किसानों ने पंजाब भाजपा के अध्यक्ष अश्‍वनी शर्मा का घेराव करने की को‍शिश की। अश्‍वनी शर्मा के साथ पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्‍तल भी थे। इसके विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी की। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान पुलिस ने सुरक्षा देते हुए दाेनों भाजपा नेताओं को वहां से निकाला और स्थिति को शांत किया।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा और पूर्व मंत्री मदन मोहन मित्तल शुक्रवार रात करीब दस बजे मंडी गोबिंदगढ़ पहुंचे थे। वे यहां राज्‍य में होने वाले स्‍थानीय निकाय चुनाव को लेकर स्‍थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से विचार  विर्मर्श के लिए आए थे। इसी दौरान किसानों ने उनके घेराव का प्रयास किया। कड़ी सुरक्षा के चलते किसान अश्वनी शर्मा की गाडि़यों तक भी नहीं पहुंच सके। वहीं, खफा भाजपा कार्यककर्ताओं ने नारेबाजी करने लगे। दोनों गुट आमने-सामने हो गए लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से टकराव टल गया।

मंडी गोबिंदगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर पार्टी उम्मीदवारों की सूची पर विचार के लिए अश्वनी शर्मा और मदन मोहन मित्तल शास्त्री नगर में लक्ष्मी मित्तल के निवास पर बैठक कर रहे थे। किसानों को इस बारे में जैसे ही पता लगा तो वे झंडे लेकर घेराव करने पहुंच गए। लेकिन, एसपी हरपाल सिंह के नेतृत्व में तैनात पुलिस बल ने रोक लिया। इसी बीच पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में अश्वनी शर्मा और मदन मोहन मित्तल को शहर से रवाना कर दिया।

इसके बाद भाजपा नेता देवी दयाल पराशर समेत अन्य वर्कर बैठक से बाहर आए और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू किए। पराशर ने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर शांति भंग कर रहे हैं। ऐसे लोगों से भाजपा कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: Mahatma Gandhi Death Anniversary 2021: बापू के आटोग्राफ के बदले डोनेशन ने बदल दी पंजाब के युवा के जीवन की धारा, पढ़ें राेचक कहानी

यह भी पढ़ें: Mahatma Gandhi Death Day 2021: बापू से 5 मिनट की मुलाकात ने बदल दी हरियाणा की 16 साल की लड़की की जिंदगी

यह भी पढ़ें: पंजाब के तरनतारन का है लाल किले पर केसरिया झंडा लगाने वाला युवक, माता-पिता व तीन बहनें भूमिगत

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.