कषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने जताया रोष
कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूथ खमाणों में सड़क किनारे खड़े होकर रोष प्रदर्शन किया।
संवाद सूत्र, खमाणों : कृषि कानूनों के खिलाफ किसान यूथ खमाणों में सड़क किनारे खड़े होकर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह और भिदर सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों द्वारा की जा रही परेड में हिस्सा लेने संबंधी गुरुद्वारा पातशाही छठी राणवां से 23 जनवरी को किसान जत्था रवाना होने तक प्रत्येक दिन खमाणों में रोष मार्च किया जाएगा। इस अवसर पर हरभजन सिंह, अवतार सिंह, जोगिदर सिंह, त्रिलोचन सिंह, मलकीत सिंह, बहादर सिंह, गुरप्रीत सिंह, नवतेज सिंह, गुरसेवक सिंह, इकबाल सिंह, गुरिदर सिंह, अमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, अमरीक सिंह, एनके शर्मा आदि उपस्थित थे।
वन विभाग कर्मियों का धरना जारी
जागरण संवाददाता, पटियाला : वन विभाग के मुलाजिमों की यूनियन का मांगों को लेकर पक्का मोर्चा जारी है। दक्षिणी साउथ सर्कल के प्रधान बलवीर सिंह मंडोली और हरप्रीत सिंह लोचमा और कुलविंदर सिंह खानपुर के साथ प्रेम चंद सोगलपुर मे कहा कि उनको कई महीने से तनख्वाह नहीं दीं गई। वन मंडल अफसर को सरकार से फंड मिल गया है लेकिन उन्हें वेतन नहीं मिला है। रेंज राजपुरा में 22 वर्करों की 2017 और 2018 की रुकी तनख्वाह भी नहीं दी गई है। मार्च 2019 और 2020 अप्रैल 13 वर्करों की सेलरी नहीं दी। काम होने के बावजूद भी वर्करों की नाजायज छंटनी की जा रही है। यदि रेंज अफसर राजपुरा और वन मंडल अ़फसर पटियाला को तुरंत कार्यवाही नहीं की तो मजबूर होकर वन मंत्री साधु सिंह धरमसोत के सामने पेश होकर वे अपनी बात रखेंगे। इस मौके पर कर्म सिंह ननहेड़ा, अमरजीत सिंह, हरमेल सिंह उपस्थित थे।