आठ घंटे बिजली सप्लाई न मिलने पर किया रोड जाम
किसान ने धान के सीजन के दौरान बिजली सप्लाई पूरे आठ घंटे न मिलने के कारण मोरिडा बस्सी रोड पर जाम लगाकर प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की।
संवाद सूत्र, बस्सी पठाना : किसान ने धान के सीजन के दौरान बिजली सप्लाई पूरे आठ घंटे न मिलने के कारण मोरिडा बस्सी रोड पर जाम लगाकर प्रशासन खिलाफ नारेबाजी की।
इस मौके किसान नरिंदर सिंह नागरा, जसवीर सिंह, जतिंदर सिंह, जसबीर सिंह, कुलदीप सिंह आदि ने बताया कि तलानियां फीडर से लगते गांवों को सरकार द्वारा तय किए बिजली के आठ घंटे अनुसार बिजली पूरा समय नहीं दी जा रही। जिसके कारण उन्हें खेतों को पानी लगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वह बार बार अधिकारियों को फोन भी करते है, लेकिन कोई भी अधिकारी फोन नहीं उठाता। इसलिए मजबूर होकर उन्हें जाम लगाना पड़ा है।
जाम की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बस्सी पठाना के इंचार्ज बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे। इस मौके उन्होंने किसानों से बातचीत की और जाम खोलने की अपील की। मगर किसान नहीं माने। पुलिस ने बात के लिए जेइ राजन सियाल और एसडीओ गुरजीत
इसके बाद चौकी इंचार्ज ने जेइ राजन सियाल और एसडीओ गुरजीत सिंह को मौके पर बुलाया और किसानों से बातचीत करवाई। दोनों अधिकारियों ने किसानों से कहा कि सरकार द्वारा तय किए आठ घंटे ही बिजली सप्लाई दी जा रही है, लेकिन पटियाला लाइन द्वारा एक या दो घंटे का कट लगाया जा रहा है। जिसके कारण किसानों को यह परेशानी आती है। वह जल्द इस परेशानी का हल कर देंगे। इसके बाद जाकर किसानों ने जाम खोला। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि यदि इसका हल नहीं हुआ तो बुधवार को फिर रोड जाम किया जाएगा।