Move to Jagran APP

रौब दिखा तीन साल तक मकान मालकिन से दुष्कर्म करता रहा फर्जी ले. कर्नल, पांच और महिलाओं से भी बनाए संबंध

पंजाब के सरहिंद में पकड़ा गया फर्जी लेफ्टिनंट कर्नल शोभराज तीन साल तक मकान मालकिन से दुष्कर्म करता रहा। उसने पांच और महिलाओं से भी संबंध बनाए।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 25 Aug 2020 12:36 PM (IST)Updated: Tue, 25 Aug 2020 01:02 PM (IST)
रौब दिखा तीन साल तक मकान मालकिन से दुष्कर्म करता रहा फर्जी ले. कर्नल, पांच और महिलाओं से भी बनाए संबंध
रौब दिखा तीन साल तक मकान मालकिन से दुष्कर्म करता रहा फर्जी ले. कर्नल, पांच और महिलाओं से भी बनाए संबंध

फतेहगढ़ साहिब [धरमिंदर सिंह]। चार दिन पहले सरहिंद में पकड़ा गया फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल शोभराज तीन साल तक पिस्तौल के बल पर मकान मालकिन से भी दुष्कर्म करता रहा। फर्जी कर्नल की गिरफ्तारी के बाद मकान मालकिन ने मंडी गोङ्क्षबदगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म और आम्र्स एक्ट के तहत एक और केस आरोपित पर दर्ज किया है।

prime article banner

यही नहीं, मकान मालकिन ने आरोप लगाए कि पैसा निवेश करने का झांसा देकर शातिर ने उसके दो मकान बिकवा दिए और उसके 60 लाख रुपये भी हड़प लिए। पुलिस के हाथ यह जानकारी भी लगी है कि आरोपित वर्दी का रौब दिखाकर और भी कई महिलाओं से संबंध बना चुका है। अब तक वह पांच महिलाओं को झांसे में फंसाकर शारीरिक संबंध बना चुका है। उनके पैसे भी हड़प चुका है।

लुधियाना जिले के गांव मंझ फग्गूवाले आरोपित को सरहिंद सीआइए स्टाफ ने पिछले वीरवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आरोपित को जिला सेशन जज की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपित का पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ा दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस उन लोगों का पता लगाएगी, जिनसे सेना में भर्ती के नाम पर लाखों रुपये ठगे हैं।

शातिर ने जिन बैंकों से कर्ज के नाम पर धोखाधड़ी की है उसे साथ लेकर जाकर वहां भी रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। कौन-कौन फर्जी दस्तावेज देकर उसने कर्ज लिया था। पुलिस ने आरोपित के रिश्तेदार भीम निवासी कुतबेवाल (लुधियाना) को भी गिरफ्तार कर लिया है। भीम फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ गनमैन या ड्राइवर बनकर साथ घूमता था।

16 युवकों से ठगे लाखों रुपये

फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल सेना में भर्ती के नाम पर करीब 16 युवकों से लाखों रुपये ठग चुका है। अधिकतर युवकों को आरोपित ने फर्जी डीईओ लैटर भी जारी कर दिए थे। आरोपित इतना शातिर है कि कभी किसी पुलिस या सैन्य अधिकारी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी कि वह फर्जी लेफ्टिनेंट कर्नल है। कुछ युवकों को सेना में अपनी पहुंच दिखाने के लिए आरोपित उन्हें सेना के कुछ अधिकारियों से भी मिला चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK