देश भगत ग्लोबल स्कूल में गुरुपर्व पर करवाई निबंध प्रतियोगिता
देश भगत ग्लोबल स्कूल ने गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 04:02 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 04:02 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब: देश भगत ग्लोबल स्कूल ने गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया। छात्रों ने भजन, पोस्टर मेकिग और निबंध प्रतियोगिता के साथ प्रकाश उत्सव को मनाया। सुखमणि साहिब पाठ, शबद कीर्तन और गुरु जी की पवित्र बाणी का पाठ शिक्षकों और छात्रों ने आनलाइन किया। स्कूल चेयरमैन डा. जोरा सिंह और चेयरपर्सन डा. तेजिदर कौर ने इस मौके पर सभी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि गुरु नानक देव जी ने सभी को मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने सभी को प्रेम, शांति, समानता और मानवता की शिक्षाओं का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें