अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
गांव कोटला बजवाड़ा के नजदीक अज्ञात वाहन की साइड लगने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई।
संवाद सहयोगी, सरहिद : गांव कोटला बजवाड़ा के नजदीक अज्ञात वाहन की साइड लगने से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। जिसकी पहचान दर्शन सिंह निवासी गांव कोटला बजवाड़ा के तौर पर हुई है। थाना फतेहगढ़ साहिब के एएसआइ निर्मल सिंह ने बताया कि दर्शन सिंह वीरवार रात को साइकिल पर सरहिद से घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव कोटला के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे साइड मार दी थी। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब दाखिल करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे सरकारी अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संदेह भरी हालत में मां-बेटी लापता, केस दर्ज
जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना घग्गा इलाके में आते गांव ननहेड़ा से एक 39 वर्षीय महिला व उसकी 12 साल की बेटी लापता हो गई। घटना के बारे में उस समय पता चला जब महिला की ननद कमलजीत कौर निवासी गांव चपड़ उससे मिलने घर पहुंची। घर पर ताला लगा देखकर आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कमलजीत की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मां-बेटी को अवैध हिरासत में रखने का मामला दर्ज कर लिया है। दर्ज मामले के अनुसार कमलजीत कौर के भाई बालकू राम व भतीजे सुखवीर की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। परिवार में भाभी सोमा रानी व 12 साल की भतीजी थी। 22 अक्टूबर को अपनी भाभी से मिलने घर पहुंची थी, जिसके बाद से ही उनका कोई सुराग नहीं लगा। इतने समय तक तलाश के बाद सुराग नहीं लगा तो पुलिस को शिकायत कर दी थी।