बच्चों ने किया माता चक्रेश्वरी देवी जैन तीर्थ का दौरा
अशोका पब्लिक स्कूल की ओर से बच्चों को माता चक्रेश्वरी देवी जैन तीर्थ में दर्शन करवाने हेतु एक ट्रिप का आयोजन किया गया।
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : अशोका पब्लिक स्कूल की ओर से बच्चों को माता चक्रेश्वरी देवी जैन तीर्थ में दर्शन करवाने हेतु एक ट्रिप का आयोजन किया गया। इस मौके बच्चों को मंदिर के इतिहास की जानकारी देते हुए उन्हें सभी धर्मों का आदर व सत्कार करने की प्रेरणा भी दी। वहीं बच्चों ने पुलवामा में आज के दिन शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन भी धारण किया। इस मौके अशोका एजुकेशनल ट्रस्ट एंड मैनेजमेंट सोसायटी सचिव सुरेंद्र भारद्वाज, अशोक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैनेजर मुनीष मैंगी, अशोका पब्लिक स्कूल के मैनेजर सुमित मोदी ने कहा कि बच्चों को समय-समय पर धार्मिक स्थानों के दौरे करवाए जाते है, ताकि वह अपनी सभ्यता व इतिहास को जान सके।