पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन
मंडी गोबिदगढ़ भारतीय जनता पार्टी मंडल मंडी गोबिदगढ़ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मंडल अध्यक्ष पुनीत गोयल की अध्यक्षता में मनाई गई।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ :
भारतीय जनता पार्टी मंडल मंडी गोबिदगढ़ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मंडल अध्यक्ष पुनीत गोयल की अध्यक्षता में मनाई गई। जिसमें विशेष तौर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं फतेहगढ़ साहिब के प्रभारी राकेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष गगनदीप जैन, जिला महामंत्री रविद्र सिंह पदम पहुंचे। पुनीत गोयल ने कहा कि पंडित दीनदयाल जनसंघ के संस्थापक थे और अपने सेवाभावी कार्यों के माध्यम से भारत को एक समृद्ध राष्ट्र बनाने की विचारधारा के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन को भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की सीख दी। इस अवसर पर राजन कक्कड़, सन्नी गोयल, सीपी सिंह, अंकुश गर्ग, साहिल गर्ग, हिमांशु गोयल, गुरचरण सिंह, संजय गर्ग, राहुल जिदल मौजूद थे।