Move to Jagran APP

कृषि क्षेत्र में विकास के लिए मीलपत्थर साबित होंगे केंद्र के नए कानून

भारतीय जनता पार्टी जिला फतेहगढ़ साहिब की बैठक अमलोह में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 12:25 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 12:25 AM (IST)
कृषि क्षेत्र में विकास के लिए मीलपत्थर साबित होंगे केंद्र के नए कानून
कृषि क्षेत्र में विकास के लिए मीलपत्थर साबित होंगे केंद्र के नए कानून

जागरण संवाददाता, अमलोह : भारतीय जनता पार्टी जिला फतेहगढ़ साहिब की बैठक अमलोह में हुई। जिसमें जिला प्रभारी राजीव कतना भी पहुंचे। बैठक में इन दिनों कृषि सुधार कानूनों को लेकर खराब की जा रही भाजपा की छवि का मुद्दा ही अहम रहा। जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि केंद्र सरकार के नए कानून कृषि क्षेत्र में विकास के लिए मील पत्थर साबित होंगे। इन तीनों कानूनों से देश और देश का किसान खुशहाल होगा। यही बात विरोधियों को हजम नहीं आ रही है और वे किसानों को गुमराह करके सियासी रोटियां सेक रहे हैं। भाजपा की सरकार केवल ऐसी सरकार है जिसने केंद्र में आने के बाद हर वर्ष फसलों की एमएसपी में वृद्धि की। किसानों का फसली बीमा किया। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए हमेशा से सोचती आई है और आगे भी किसानों की हिमायती रहेगी।

loksabha election banner

किसानों के खाते में छह हजार रुपये प्रति वर्ष भेजे। भाजपा को पंजाब व सिख विरोध बताने वाले इस बात का जवाब दें कि सिखों के नाम काली सूची से किस केंद्र सरकार ने निकाले। भाजपा ने यह किया। 1984 सिख विरोधी दंगों के आरोपी सज्जन कुमार को सजा दिलाई। करतारपुर कारिडोर खुलवाया। बैठक के दौरान दावा किया गया कि 2022 में पंजाब में भाजपा सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव के लिए कमर कस ली है और लोगों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। इस अवसर पर भाजपा जिला महासचिव रविदर सिंह पदम, विष्णु जिदल, पुनीत गोयल, शाम लाल नरूला भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.