पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई
मंडी गोबिदगढ़ भारत में एकात्म मानववाद के प्रणेता महान कर्मयोगी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नमन कर ऐरी मिल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम करवाया गया।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : भारत में एकात्म मानववाद के प्रणेता 'महान कर्मयोगी' पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नमन कर ऐरी मिल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम करवाया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष गगनदीप जैन ने की। उन्होंने कहा कि महान राष्ट्रवादी चितक उपाध्याय का संपूर्ण जीवन भारत की संस्कृति, एकता व उत्थान को समर्पित रहा। जिला महासचिव रविदर सिंह पदम और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर नमन करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार व सिद्धांत राजनीतिक शुचिता के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। उपाध्याय ने अपने सेवाभाव कार्यो के माध्यम से भारत को एक समृद्ध राष्ट्र बनाने की विचारधारा से अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन को भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की सीख दी और उनके आदर्शो को आत्मसात कर नवभारत के निर्माण में सहभागिता करने की जरूरत है।