गायत्री आश्रम का 17वां स्थापना दिवस व वसंत पंचमी उत्सव मनाया
गायत्री योग संस्थान ट्रस्ट गायत्री आश्रम में स्वामी विमल के सान्निध्य में वसंत पंचमी एवं गायत्री आश्रम का 17वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : गायत्री योग संस्थान ट्रस्ट गायत्री आश्रम में स्वामी विमल के सान्निध्य में वसंत पंचमी एवं गायत्री आश्रम का 17वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें श्री श्री 1008 स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज साधकों को आशीर्वाद देने के लिए विशेष तौर पर शामिल हुए। उन्होंने जहां लोगों को हवन कुंड में आहुति डालकर अपने सुखमय जीवन की मंगल कामना की, वहीं वसंत पंचमी की शुभकामनाएं भी दी।
स्वामी विमल ने कहा कि वसंत को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है। इस ऋतु की पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के कंठ से बागदेवी प्रकट हुई इसलिए इस दिन को सरस्वती जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इसी दिन गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के संस्थापक परमपूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का अध्यात्मिक जन्म दिवस भी है। जिन्होंने मां सरस्वती के आशीर्वाद से अपनी लेखनी द्वारा सारे विश्व में मां गायत्री का मशाल जलाकर लोगों को ज्ञान का संदेश दिया। इसी दिन गायत्री आश्रम मंडी गोबिदगढ़ की स्थापना की गई थी।
इस मौके पर प्रवचन, सतसंग, कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में साधकों ने आहूति डालकर अपने सुखमय जीवन की मंगल कामना की। जबकि विजय लक्ष्मी के निर्देशन में नन्ही मुन्नी बच्चियों ने मां सरस्वती वंदना एवं देश भक्ति गीत प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर नगर कौंसिल की पूर्व प्रधान पूनम जिदल, केके जिदल, नरेश लोधी, नितिन गुप्ता, मंदीप धवन, प्रदीप कुमार, राम बहादुर यादव, विनोद गोयल, राजेंद्र जैन, सुरेश मिश्रा, निन्नी प्रधान, महेंद्र शर्मा, ओपी यादव, चयन सिंह, महेंद्र मित्तल, राम निवास गोयल, राज कुमार गर्ग, विकास सभ्रवाल, मधु गोयल, शीला गोयल, कमलेश लोधी, विजय लक्ष्मी, सुनीता गौड़, सीता रावत, आशा गुप्ता, राज रानी आदि उपस्थित थे।