घर में घुसकर तोड़फोड़, पांच लोगों पर केस दर्ज
लोहड़ी पर डीजे को लेकर हुए विवाद में कुछ व्यक्तियों ने एक महिला के घर घुसकर तोड़फोड़ कर दी।
संवाद सूत्र, मानसा: लोहड़ी पर डीजे को लेकर हुए विवाद में कुछ व्यक्तियों ने एक महिला के घर घुसकर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस को बीरेवाला जट्टा वासी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कुछ व्यक्तियों ने उसकी बहन के घर दाखिल होकर मारपीट करके तोड़फोड़ की। उसकी शिकायत पर पुलिस ने निशान सिंह, लखदीप सिंह के अलावा तीन अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कमेटियों के पैसे न देने पर मामला दर्ज पुलिस ने कमेटियों के पैसे न देने के आरोप में एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को सुखचरण सिंह वासी पंधेर ने बताया कि वह किसी व्यक्ति के पास कमेटियां भर रहा था। आरोपित ने उसकी कमेटियां के पैसे वापस नहीं किए। साथ ही उसकी कार की आरसी व अन्य दस्तावेज भी रख लिए। पुलिस ने अमनदीप सिंह नामक व्यक्ति पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 80 लीटर लाहन के साथ दो युवक गिरफ्तार थाना तलवंडी साबो पुलिस ने गांव जगा राम तीर्थ में छापामारी कर दो आरोपितों को 80 लीटर लाहन समेत गिरफ्तार किया है। एएसआइ धर्मवीर सिंह ने आरोपितों की पहचान गांव जग्गा राम तीर्थ निवासी मनप्रीत सिंह व कुलदीप सिंह के रूप में बताई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। नेपाल से आए मजूदर का करवाया मुफ्त आप्रेशन नेपाल के बगलून जिला निवासी एक गरीब मजदूर 42 वर्षीय प्रेम लाल की सड़क दुर्घटना में एक बाजू टूट गई थी। वह बठिडा धोबी बाजार सहारा मुख्यालय पहुंचा और इलाज करवाने की गुहार लगाई। सहारा जनसेवा टीम के सदस्य गौतम गोयल व मनी कर्ण ने आर्थो विशेषज्ञ डा. धीरज गोयल से उसका इलाज करवाया। आपरेशन करवाने में एमईएस ठेकेदार जतिदर बांसल ने सहयोग दिया। डा. धीरज ने दवा का खर्चा अपनी ओर से किया।