बाक्सिग मे ब्रह्मजोत सिंह ने जीता गोल्ड
हरियाणा में आयोजित बॉक्सिग चैंपियनशिप में लोहा नगरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 12:23 AM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2019 12:23 AM (IST)
संवाद सहयोगी,मंडी गोबिदगढ़ : हरियाणा के भिवानी में आयोजित नॉर्थ इंडिया नेशनल ओपन बॉक्सिग चैंपियनशिप में लोहा नगरी के 'दि इंस्टीट्यूट ऑफ बॉक्सिग' के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कोच रवि कुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में इंस्टीट्यूट के खिलाड़ियों ब्रह्मजोत सिंह ने स्वर्ण, अतुल व अंकित ने रजत, अमित, गुरकेवल सिंह, सहजप्रीत सिंह, अरमान और अर्शजोत सिंह ने कांस्य पदक जीते। जबकि शरणवीर सिंह, शुभदीप सिंह, राहुल व जसकीरत सिंह को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। शरणवीर सिंह, अमित, ब्रह्मजोत सिंह व गुरकेवल सिंह को राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप के लिए चुना गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें