फतेहगढ़ साहिब से पीएम की रैली में सौ बसें जाएंगी
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की पूर्व महासचिव एवं समाज कल्याण बोर्ड हरियाणा की चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद ने आज फतेहगढ़ साहिब में प्रेस कांफ्रेंस की।
संवाद सहयोगी, फतेहगढ़ साहिब : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की पूर्व महासचिव एवं समाज कल्याण बोर्ड हरियाणा की चेयरपर्सन मलिक रोजी आनंद ने आज फतेहगढ़ साहिब में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पांच जनवरी को फिरोजपुर में होने वाली रैली में फतेहगढ़ साहिब से जाने के लिए लोग उत्साहित हैं। अब तक सौ से ज्यादा बसें रैली में जाने को तैयार है। मलिक ने कहा कि महामारी के कारण बसों में मास्क पहनने, सैनिटाइजर व शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांच जनवरी की रैली के बाद पंजाब में भाजपा की तस्वीर बदलने वाली है। कुछ किसानों द्वारा पीएम का विरोध करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत में अपने अतिथियों का स्वागत करने की परंपरा रही है। पंजाब के लोगों को भी छोटे-मोटे गिले शिकवे भुलाकर इस परंपरा का पालन करते हुए प्रधानमंत्री का स्वागत करना चाहिए। मौके पर बंतो कटारिया डायरेक्टर गेल, कृष्ण ढंड प्रभारी बस्सी पठाना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश गुप्ता, पुर्व मंत्री डा. हरबंस लाल, देवी दयाल पराशर, पूर्व जिला प्रधान एसएन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत गोयल, शशी भूषण गुप्ता, नरेंद्र लुबाना प्रभारी फतेहगढ़ साहिब जिला मीडिया संयोजक रामचेत गौड़, हरिंदर शर्मा, जगरूप सिंह, सरहिंद मंडल प्रधान अंकुर शर्मा, महासचिव योगेश रतन, संदीप सिंह लवली, हरिकृष्ण शर्मा आदि उपस्थित थे।