हर घर कमल खिलाना चाहते हैं पीएम : रोजी आनंद
विधानसभा हलका अमलोह के भाजपा प्रत्याशी कंवरवीर सिंह टोहड़ा के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ परिचय कार्यक्रम करवाया गया।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : विधानसभा हलका अमलोह के भाजपा प्रत्याशी कंवरवीर सिंह टोहड़ा के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ परिचय कार्यक्रम करवाया गया। इस मौके पर भाजपा हरियाणा की पूर्व महासचिव रोजी आनंद मलिक विशेष अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के हर घर में कमल का फूल खिलाना चाहते हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए भाजपा के सभी कार्यकर्ता पंजाब चुनावों को लेकर हरेक वोटर के घर पहुंच रहे हैं। हलका अमलोह से पार्टी उम्मीदवार कंवरवीर सिंह ने कहा कि भाजपा ही राष्ट्रीय विचारधारा की पार्टी है। पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी हैं उसे मेहनत, लगन एवं ईमानदारी से निभाते हुए हलके की जनता का सेवक बनकर 24 घंटे कार्य करने के लिए तैयार हैं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए हलका प्रभारी प्रवीण अत्री ने लोगों को मुफ्त के झांसे में न आकर नशामुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, खुशहाल पंजाब बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन देने की अपील की। मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालचंद जिंदल, एसएन शर्मा, धर्मपाल राव, जिला उपाध्यक्ष सतीश उप्पल, महावीर प्रसाद गुप्ता, सीमा धीर, प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य लक्ष्मी मित्तल, जोगेंद्र सिंह नरायणगढ़, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष गुरचरण सिंह टिका, मंडल उपाध्यक्ष आजाद कौशल, अंकुश गर्ग, राजेश गुप्ता, बलदाऊ पांडे, सुरेश पुरी, मनकुश जिंदल, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष हितेश घावरी, मंडलाध्यक्ष हनीष बत्ता, संकल्प, अंकुर जिंदल, जिला मीडिया संयोजक रामचेत गौड़, आईटी सेल प्रमुख दिलीप गुप्ता, नरायण दास मनोज तथा मेहरीन कौर टोहड़ा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।