नागरिकता संशोधन विधेयक भाजपा की अहम उपलब्धि
बीजेपी की एक बैठक जिला उपाध्यक्ष नरेश सरीन और मंडल सरहिद के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अगुआई में हुई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 05:15 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 06:13 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिंद : भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक जिला उपाध्यक्ष नरेश सरीन और मंडल सरहिद के अध्यक्ष मनोज गुप्ता की अगुआई में हुई। इस मीटिंग में हाल ही में पारित नागरिकता संशोधन विधेयक को पार्टी की अहम उपलब्धि बताया। सरीन ने कहा कि पाकिस्तान में हिदुओं व सिखों पर जुल्मों के मामले रोजाना ही सामने आते रहते थे। इसे देखते हुए भाजपा सरकार ने नागरिकता विधेयक में जो शोध की है, इसकी अहम जरूरत थी। बैठक में आगामी वर्ष में संभावित नगर कौंसिल चुनावों को लेकर भी चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि सरहिंद में भाजपा शिअद से मिलकर कौंसिल चुनावों में शानदारे प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर विनय गुप्ता, अमनदीप सिंह भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें