भाविप स्वतंत्रता दिवस पर समारोह करेगा
भारत विकास परिषद शाखा मंडी गोबिदगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक परिषद अध्यक्ष सतीश उप्पल की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : भारत विकास परिषद शाखा मंडी गोबिदगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक परिषद अध्यक्ष सतीश उप्पल की अध्यक्षता में हुई। इसमें 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के प्रोजेक्ट इंचार्ज धर्मपाल गुप्ता, तीज महोत्सव के प्रोजेक्ट इंचार्ज, रश्मी गर्ग, सह इंचार्ज गीता मित्तल, एक सितंबर से 15 सितंबर तक संस्कृति सप्ताह के तहत 7 सेवा कार्यों का प्रोजेक्ट इंचार्ज बिमल काकड़िया, समूहगान प्रतियोगिता का प्रोजेक्ट इंचार्ज नीरज गुप्ता, भारत को जानो प्रतियोगिता का वरिदर सिंह, सह प्रोजेक्ट इंचार्ज अरुण गर्ग को लगाया गया।
सचिव विवेक सिगला ने पिछली बैठक की कार्यवाही की जानकारी दी। इसके बाद सुरेश मित्तल ने एंबुलेंस सेवा, राकेश जिदल ने गाय सेवा, अरुण गर्ग ने स्थापना दिवस पर गाय सेवा, अरुण मड़कन ने सब्जी मंडी जल सेवा, विवेक सिगला ने छबील, वरिदर सिंह ने ट्रस्ट के ब्लड टैस्ट कैंप, दलीप गुप्ता ने तुलसी वितरण, सीए रजनीश गुप्ता ने पवित्र बंधन, डाक्टर हरजिदर पुनिया ने वन महोत्सव की जानकारी दी और आगामी सेवा प्रोजेक्ट पर चर्चा की। मौके पर अशोक जिंदल अनीत मित्तल, गोपाल बांसल, राहुल मेहता, हरीश जिंदल, नीरज गर्ग, अनिल गोयल आदि सदस्य हाजिर थे।