केजरीवाल ने लोगों का दर्द समझने वाला सीएम चेहरा दिया : बड़िग
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविद केजरीवाल ने मंगलवार को औपचारिक रूप से भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया।
संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविद केजरीवाल ने मंगलवार को औपचारिक रूप से भगवंत मान को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया। इस घोषणा के बाद हलका अमलोह में वर्करों में खुशी की लहर है। हलके से आप प्रत्याशी गुरिदर सिंह गैरी बड़िग ने अपने मुख्य चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं को लड्डू बांटे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान आम घर से उठकर यहां पहुंचे। केजरीवाल ने आम आदमी का दर्द समझने वाले आम आदमी को मुख्यमंत्री का चेहरा दिया है। इस अवसर पर राज्य संयुक्त सचिव युवा विग एडवोकेट गुरिदर शेरगिल, जिला अध्यक्ष किसान विग दर्शन चीमा, राज्य संयुक्त सचिव सुखविदर कौर, राज्य संयुक्त सचिव व्यापार विग ओंकार चौहान, प्रखंड अध्यक्ष किशोर चंद, प्रखंड अध्यक्ष हरजीत सिंह, गुरमीत सिंह हिम्मतगढ़, सिकंदर गोगी, शाम सुंदर, दीपक पांडे, आदित्य पांडे, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद सलीम, सुखविदर बेदी, कानू शर्मा, मुनीश अत्री, रंजीत सिंह पनाग आदि मौजूद थे।