Move to Jagran APP

40 वर्षो की सेवा के बाद एपीआरओ मधु सेवामुक्त

जिला लोक संपर्क दफ्तर की एपीआरओ मधु शर्मा करीब 40 वर्षों की शानदार सेवा निभाने के बाद सेवामुक्त हो गई हैं। उनकी विदाई पर जिला प्रशासन और लोक संपर्क दफ्तर के अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें गरिमापूर्ण विदाई के साथ पार्टी दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 07:26 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 07:26 PM (IST)
40 वर्षो की सेवा के बाद एपीआरओ मधु सेवामुक्त
40 वर्षो की सेवा के बाद एपीआरओ मधु सेवामुक्त

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : जिला लोक संपर्क दफ्तर की एपीआरओ मधु शर्मा करीब 40 वर्षों की शानदार सेवा निभाने के बाद सेवामुक्त हो गई हैं। उनकी विदाई पर जिला प्रशासन और लोक संपर्क दफ्तर के अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें गरिमापूर्ण विदाई के साथ पार्टी दी।

loksabha election banner

मधु शर्मा की विदाई पर डीसी शिव दुलार ¨सह ढिल्लों ने मधु शर्मा को शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि वह व्यक्ति खुशकिस्मत होते हैं जो बेमिसाल सेवाएं देने के बाद सेवामुक्त होते हैं। सेवा मुक्त कर्मचारी समाज का अहम अंग होते हैं क्योंकि उन्होंने अपने जीवन का अहम हिस्सा आम लोगों को सेवाएं देने में गुजारा होता है। सेवामुक्त कर्मचारी हमारे सभी के लिए सत्कार के पात्र हैं और जिले के सभी दफ्तरों में इनका पूरा मान सत्कार किया जाता है। उन्होंने सहायक लोक संपर्क अफसर को शानदार सेवाएं देने पर विशेष तौर पर सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया। मधु शर्मा को सम्मान देने वालों में से डीपीआरओ कुलजीत ¨सह और समूह स्टाफ सदस्यों ने उनका विशेष तौर पर सम्मान किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.