विद्यार्थियों ने मधुमक्खी पालन के बारे में जाना
विश्व मधुमक्खी दिवस कृषि एवं जीवन विज्ञान संकाय के एडवांस क्लब ने देश भगत विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए आनलाइन कार्यशालाओं और व्यावहारिक प्रशिक्षण का आयोजन कर मनाया।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : विश्व मधुमक्खी दिवस कृषि एवं जीवन विज्ञान संकाय के एडवांस क्लब ने देश भगत विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए आनलाइन कार्यशालाओं और व्यावहारिक प्रशिक्षण का आयोजन कर मनाया। इस दौरान राजिदर सिंह हनी बीकीपर और अमरिदर सिंह कृषि संकाय के सहयोग से छात्रों को बी खेती के बारे में जानकारी दी। विश्वविद्यालय के चांसलर डा. जोरा सिंह ने छात्रों के व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए एक सूचनात्मक सत्र आयोजित करने के लिए बधाई दी।
वाइस चांसलर डा. शालिनी गुप्ता ने छात्रों और शिक्षकों को आशीर्वाद दिया और मधुमक्खियों का महत्व बताया। समारोह की अध्यक्षता अमरिदर सिंह और राजिदर सिंह ने की। स्त्रोत व्यक्ति ने व्यवहार में बक्सों को कैसे बनाया जाता है, इसके सभी चरण दिखाए, फिर मधुमक्खियों को पालने की जानकारी भी दी। उन्होंने आम मधुमक्खियों और रानी मधुमक्खियों के बीच रूपात्मक अंतर पर भी मार्गदर्शन दिया। अमरिदर सिंह ने छात्रों को दिखाया कि मधुमक्खी के छत्ते को कैसे संभाला जाता है, क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। विद्यार्थियों ने मधुमक्खी पालन के बारे में काफी कुछ सीखा। अंत में डा. शैक्षणिक समन्वयक रितु ने संसाधन व्यक्तियों, शिक्षकों और छात्रों को धन्यवाद दिया।
कार्यशाला में भाग लेने वाले शिक्षकों और छात्रों की प्रशंसा करते हुए डा. एचके सिद्धू ने अपना कीमती समय बिताने के लिए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि विश्व मधुमक्खी दिवस 2021 की थीम के रूप में मधुमक्खियों को बचाना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।