नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार
युवक द्वारा 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
By Edited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 06:38 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 09:39 AM (IST)
संवाद सहयोगी, सरहिंद: जिले के एक गांव में युवक द्वारा 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना सरहिंद की इंस्पेक्टर राजवंत कौर ने बताया कि पुलिस के पास पीड़िता की मां ने शिकायत दी है कि उसकी बेटी से युवक ने दुष्कर्म किया है। उसकी लड़की नौवीं कक्षा में पढ़ती है जो उनके काम पर जाने के बाद घर में अकेली रहती है। बताया कि 24 मार्च को जब वह काम पर गए थे तो उनके पड़ोसी युवक ने सुबह 10 बजे उनके घर आकर उनकी लड़की से दुष्कर्म किया। युवक ने लड़की को धमकी देकर किसी के पास मुंह ना खोलने व उसे और उसके मां-बाप को जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला अनुसार लड़की इस घटना से पूरी तरह डर गई थी। बाद में बेटी ने हिम्मत जुटाकर सारी घटना उन्हें बताई पुलिस ने लड़की की मां के बयान के आधार पर उक्त युवक खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें