आप ने नौजवान जागरूकता मार्च निकाला
आम आदमी पार्टी के जिला यूथ अध्यक्ष रशपिदर सिंह राजा की अगुआइ में शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर नौजवान जागरूकता मार्च निकाला गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 07:48 PM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 07:48 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : आम आदमी पार्टी के जिला यूथ अध्यक्ष रशपिदर सिंह राजा की अगुआइ में शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर नौजवान जागरूकता मार्च निकाला गया। यह मार्च चार नंबर चुंगी से शुरू होकर सरहिद के बाजार में समाप्त हुआ। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर उनकी सोच को नौजवानों तक पहुंचाने के लिए आम आदमी पार्टी यूथ विग द्वारा पूरे पंजाब में जागरूकता मार्च निकाला जा रहा है। मौके पर नौजवानों को नशे से दूर रहने को प्रेरित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजय सिंह लिबड़ा, हलका इंचार्ज एडवोकेट लखवीर सिंह राय, गुरिदर सिंह, अमरिदर सिंह, गुरबचन कौर, जगदीप सिंह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें