आप के नवनियुक्त ब्लाक प्रधान गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब हुए नतमस्तक
आप के अध्यक्ष जसविदर सिंह बलाड़ा और जिला सचिव ओंकार सिंह चौहान की अगुआई में संगठन की मजबूती के लिए बनाए गए तीनों हलकों के नवनियुक्त ब्लाक प्रधानों ने वालंटियरों सहित गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में नतमस्तक हुए। ओंकार सिंह चौहान ने वालंटियरों का आभार व्यक्त करते कहा कि संगठन को और मजबूत करने के लिए आने वाले समय में नियुक्तियां की जाएंगी जिससे पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती मिले ताकि 2022 में होने वाले चुनाव में मील का पथर साबित हों।
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : आप के अध्यक्ष जसविदर सिंह बलाड़ा और जिला सचिव ओंकार सिंह चौहान की अगुआई में संगठन की मजबूती के लिए बनाए गए तीनों हलकों के नवनियुक्त ब्लाक प्रधानों ने वालंटियरों सहित गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब में नतमस्तक हुए। ओंकार सिंह चौहान ने वालंटियरों का आभार व्यक्त करते कहा कि संगठन को और मजबूत करने के लिए आने वाले समय में नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती मिले, ताकि 2022 में होने वाले चुनाव में मील का पथर साबित हों। उन्होंने कहा कि पांच गांवों में एक क्लस्टर इंचार्ज नियुक्त किया जाएगा, जिससे पार्टी की नीतियों की घर-घर तक पहुंचाने में आसानी होगी।
हलका अमलोह से कन्नू शर्मा को ब्लाक प्रधान मंडी गोबिदगढ़ अर्बन, सिकंदर सिंह गोगी को अमलोह अर्बन, हरजीत सिंह बैना बुलंद को मंडी गोबिदगढ़ रूरल, गुरमीत सिंह हिम्मतगढ़ को अमलोह रूरल बनाया गया है। हलका फतेहगढ़ साहिब से हरविदर सिंह नंबरदार को चनारथल कलां, दर्शन सिंह लटौर को सरहिद रूरल, सन्नी चोपड़ा को सरहिद शहर और अजीत सिंह तिबरपुर को खेड़ा का ब्लाक प्रधान। इसी तरह हलका बस्सी पठाना राहुल कुमार को बस्सी पठाना अर्बन, शशि राज को खमाणों, गुरविदर सिंह विर्क को बस्सी पठाना रूरल और अमरजीत सिंह को चुन्नी ब्लाक का प्रधान लगाया। इस दौरान सिरोपा देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर नरिदर भाटिया, दर्शन सिंह, गुरबचन कौर, सुखविदर कौर, मुनीष कुमार, जगदेव सिंह, अजय सिंह लिबड़ा, लखबीर सिंह राए, संतोख सिंह सालाना, गुरमीत सिंह, विशाल शर्मा, गुरिदर सिंह ढिल्लों, राजिदर धीमान, अमरिदर सिंह, दविदर अरोड़ा, हरदीप सिंह नारायणगढ़, रणधीर सिंह, रुपिदर सिंह हैप्पी, सतनाम सिंह, जीत सिंह, रंधीर सिंह लटोर, सज्जन सिंह, गुरसेवक सिंह, बलदेव सिंह, बलबीर सिंह, गुरिदर सिंह शेरगिल, डा. राम सरन, जसवीर सिंह, पावेल हांडा आदि उपस्थित थे।