धरमिदर सिंह, फतेहगढ़ साहिब
नगर कौंसिल सरहिद फतेहगढ़ साहिब के 21 वार्डों में रविवार को हुए चुनाव के बाद ईवीएम को माता गुजरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। इसके बाद स्ट्रांग रूम की एक दीवार को नया प्लस्तर करवाने को लेकर बवाल मच गया। बवाल आम आदमी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरविदर सिंह ढिल्लों ने मचाया और प्रशासन के प्रबंधों पर सवाल खड़े करते हुए अधिकारियों को कठहरे में भी खड़ा किया। लेकिन इन्हीं की पार्टी के कुछ नेताओं ने खुद स्ट्रांम रूम का दौरा कर प्रबंधों पर संतुष्टि जता दी। जिसके बाद आप नेता आपस में उलझे दिखाई दे रहे हैं और प्रशासन ने भ्रम फैलाने के आरोप में कुछ नेताओं खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
हुआ यूं कि आप के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरविदर सिंह ढिल्लों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से यह दावा कर डाला कि स्ट्रांग रूम की दीवार अभी अभी प्लस्तर किए जाने से कई प्रकार की आशंकाएं पैदा हो रही हैं। प्रशासनिक अधिकारियों पर लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने के आरोप लगाते हुए इसकी एक शिकायत चुनाव आयोग को भी भेजी गई। जिसके बाद आप के यूथ नेता रछपिदर सिंह अपने साथियों समेत अधिकारियों के संग स्ट्रांग रूम में गए और वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा। इसके बाद वहीं से फेसबुक पर लाइव होकर दावा कर दिया कि प्रशासन के प्रबंध उचित हैं। जो भी स्ट्रांग रूम पर सवाल खड़े कर रहे हैं वे गलत हैं। चाहे वो उनकी पार्टी के ही हैं। अफवाह फैलाने वालों को बख्शेंगे नहीं : एसडीएम
एसडीएम डा. संजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार स्ट्रांग रूम बनाते समय कमरों की खिड़कियां को ईंटों से बंद किया जाता है। स्ट्रांग रूम में मशीनें रखवाते समय सभी पार्टियों के नेता और उम्मीदवार भी मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में ही सीलें लगाकर वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसके बाद कुछ नेताओं ने वहां जाकर अफवाह फैलाई और झूठे दावे किए। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा गया है।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!
फतेहगढ़ साहिब में कोरोना वायरस से जुडी सभी खबरे
डाउनलोड करें हमारी नई एप और पायें
अपने शहर से जुड़ी हर जरुरी खबर!