देहाती क्षेत्र में नौ नए मरीजों समेत कुल दस केस आए सामने
फतेहगढ़ साहिब जिले में शनिवार को कोरोना के दस नए मरीज सामने आए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 12:20 AM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 06:15 AM (IST)
जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब : जिले में शनिवार को कोरोना के दस नए मरीज सामने आए हैं। इनमें से नौ मरीज देहाती क्षेत्र के हैं, जबकि शहरी क्षेत्र से एक ही केस सामने आया। सिविल सर्जन डॉ. सुरिदर सिंह ने बताया कि अमलोह के कुंबरा गांव में 42 वर्षीय पुरुष, रायपुर राइयां का 18 वर्षीय युवक, भद्दलथूहा में 18 वर्षीय युवक, नलीनी कलां की 30 वर्षीय महिला, रुड़की का 30 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए। संघोल में 30 वर्षीय पुरुष, 90 वर्षीय बुजुर्ग, 24 वर्षीय युवक, 27 वर्षीय महिला और संगतपुरा का 45 वर्षीय पुरुष संक्रमित निकले। सभी को ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें