Move to Jagran APP

कथा के दूसरे दिन भगवान के 24 अवतारों का किया वर्णन

श्री राधेश्याम संकीर्तन मंडल मंडी गोबिदगढ़ द्वारा अध्यक्ष उषा शर्मा के नेतृत्व में श्री कृष्णा मंदिर में संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा जारी है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Dec 2021 06:16 PM (IST)Updated: Tue, 28 Dec 2021 06:16 PM (IST)
कथा के दूसरे दिन भगवान के 24 अवतारों का किया वर्णन
कथा के दूसरे दिन भगवान के 24 अवतारों का किया वर्णन

संवाद सहयोगी, मंडी गोबिदगढ़ : श्री राधेश्याम संकीर्तन मंडल मंडी गोबिदगढ़ द्वारा अध्यक्ष उषा शर्मा के नेतृत्व में श्री कृष्णा मंदिर में संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा जारी है। कथा के दूसरे दिन श्री वृंदावन धाम के ब्राह्मणों ने उषा शर्मा व रमेश धालीवाल से श्रीमद्भागवत महापुराण की विधिवत पूजा अर्चना करवाई। मंच संचालन अश्वनी भांबरी ने किया। कथा के दूसरे दिन कथा व्यास स्वामी राम सखा जू महाराज कान्हा जी धाम श्री वृंदावन ने अपने मुखारविद से प्रभु के हो जाओ, प्रभु के लिए करो, प्रभु का ही नाम स्मरण करो, यही कल्याण का सूत्र है। अनंत जन्म बीत गए कितु 84 के चक्कर से नहीं निकल सके निरंतर अभ्यास एवं चितन की आवश्यकता है कि मैं केवल भगवान का हूं और मेरे ऊपर केवल भगवान का अधिकार है। संसार के जितने संबंध हैं उनके प्रति केवल कर्तव्य निर्वाह करते हुए प्रेम व समर्पण केवल भगवान के प्रति करना है जितने भी कर्म हमारे जीवन में हों उनमें मूल उद्देश्य भगवान की प्रसन्नता ही हो ऐसा होने से हम अपने जीवन में फिर वो कर्म नही कर सकते जो अधर्म युक्त हो क्योंकि भगवान धर्म विग्रह हैं। पूज्य महाराज ने भगवान के 24 अवतारों का वर्णन किया। जब-जब पृथ्वी पर कोई संकट आता है तो भगवान अवतार लेकर उस संकट को दूर करते हैं। भगवान शिव और भगवान विष्णु ने कई बार पृथ्वी पर अवतार लिया है। आज हम भगवान विष्णु के 24 अवतारों के बारे में जानेंगे। इनमें से 23 अवतार अब तक पृथ्वी पर अवतरित हो चुके हैं जबकि 24वां अवतार 'कल्कि अवतार' के रूप में होना बाकी है। इन 24 अवतार में से 10 अवतार विष्णु जी के मुख्य अवतार माने जाते हैं। यह हैं मत्स्य अवतार, कूर्म अवतार, वराह अवतार, नृसिंह अवतार, वामन अवतार, परशुराम अवतार, राम अवतार, कृष्ण अवतार, बुद्ध अवतार, कल्कि अवतार। कथा में प्रसाद की सेवा पवन जिदल परिवार द्वारा की गई। इस अवसर पर सोहन धालीवाल, अश्वनी भांबरी, रमेश धालीवाल काला, नरिदर भाटिया, संजय गर्ग, शिवम बांसल, केवल कृष्ण बत्ता, मुरारी जिदल, कनु शर्मा, संदीप भांबरी, बलविदर पांडे बिट्टू, अमन थापर, विजय भांबरी, सुरिंदर धीमान बबलू, विकास वालिया, मोहिदर मित्तल, पंडित अनंत राम पांडे, शुभम शर्मा व मंडल की महिलाएं व बच्चे शामिल हुए।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.