दो दिनों में 100 टिकटें रद, स्टेशन में सन्नाटा
फतेहगढ़ साहिब कृषि विधेयकों के खिलाफ पंजाब में बढ़ते रोष के मद्देनजर फिरोजपुर मंडल से चौदह ट्रेनें रद होने के बाद यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरहिद जंक्शन पर दो दिनों में 100 के करीब यात्रियों ने अपनी टिकटें रद करवाई हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 12:38 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 12:38 AM (IST)
जासं, फतेहगढ़ साहिब : कृषि विधेयकों के खिलाफ पंजाब में बढ़ते रोष के मद्देनजर फिरोजपुर मंडल से चौदह ट्रेनें रद होने के बाद यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सरहिद जंक्शन पर दो दिनों में 100 के करीब यात्रियों ने अपनी टिकटें रद करवाई हैं। ये सभी टिकटें तत्काल में बुक करवाई गई थीं। लेकिन ट्रेनें रद होने के कारण सफर संभव नहीं था। उधर, शुक्रवार को पंजाब बंद को लेकर रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा छाया रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें