संदीप शमर श्री ब्राह्मण सभा पंजाब के उपाध्यक्ष नियुक्त
संदीप शमर टोनी को श्री ब्राह्मण सभा पंजाब का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 10:49 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 06:07 AM (IST)
संवाद सुत्र, जैतो: संदीप शमर टोनी को श्री ब्राह्मण सभा पंजाब का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति सभा के कार्यकारी अध्यक्ष दुर्गेश शमर, जनरल सचिव बिहारी लाल सद्दी व सीनियर उपाध्यक्ष पंजाब सोमजीत शमर ने की। इस अवसर पर संदीप शमर को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए श्री ब्राह्मण सभा के प्रति अपना दायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। इस पर नवनियुक्त उपाध्यक्ष संदीप टोनी शमर ने कहा कि उनको सौंपी गई इस जिम्मेवारी को पूरी तनदेही से निभाएंगे तथा श्री ब्राह्मण सभा पंजाब की उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर रघुनंदन पराशर, जैतो ब्राहमण सभा के अध्यक्ष उमाशंकर ने उनकी इस नियुक्ति का स्वागत करते हुए बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें