आरएसएस का एकत्रीकरण प्रोग्राम 8 को
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फरीदकोट का जिला एकत्रीकरण प्रोग्राम 8 दिसंबर शाम ढ़ाई से साढ़े चार बजे तक डेरा बाबा दरियागिरी मोगा रोड कोटकपूरा में हो रहा है। यह जानकारी स्वयंसेवक राकेश शर्मा ने दी है।
संवाद सूत्र, कोटकपूरा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ फरीदकोट का जिला एकत्रीकरण प्रोग्राम 8 दिसंबर शाम ढ़ाई से साढ़े चार बजे तक डेरा बाबा दरियागिरी मोगा रोड कोटकपूरा में हो रहा है। यह जानकारी स्वयंसेवक राकेश शर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवामुक्त अंग्रेजी के व्याख्याता राजकुमार जोशी, मुख्य वक्ता किशोरकांत अखिल भारतीय सह अभिलेखाकार और विशेष अतिथि गोपालानंद गिरी महाराज होंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा राष्ट्र निर्माण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्प ओर देश के विभिन्न क्षेत्रों में आईं प्राकृतिक आपदाओं के समय की सेवा पर भी चर्चा की जाएगी