शहर और गांवों का किया जाएगा समुचित विकास
नगर कौंसिल जैतो के नव नियुक्त उपाध्यक्ष जतिन्दर कुमार जीतू बांसल ने सोमवार को पद ग्रहण कर लिया।
संवाद सूत्र, जैतो : नगर कौंसिल जैतो के नव नियुक्त उपाध्यक्ष जतिन्दर कुमार जीतू बांसल ने सोमवार को अपना पद संभाल लिया। जिला फरीदकोट कांग्रेस एससी सेल के चेयरमैन बलविन्दर सिंह लवली भट्टी, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन पवन गोयल स्थानीय नगर कौंसिल के नव नियुक्त प्रधान सुरजीत सिंह बाबा और भूपिन्दरजीत सिंह विक्की बराड़ की हाजिरी में अपना पदभार संभाला। इस अवसर पर नायब तहसीलदार मैडम हीरावंती कार्यसाधक अधिकारी गुरदास सिंह भी विशेष तौर पर शामिल थे।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष जतिन्दर कुमार जीतू बांसल ने कहा कि हमारी नई चुनी टीम शहर के विकास कार्य करवाएगी। जिला योजना बोर्ड फरीदकोट के चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का संकल्प है कि गावों और शहर के सर्व पक्षीय विकास के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। जिला कांग्रेस एससी सेल के चेयरमैन बलविन्दर सिंह लवली भट्टी ने कहा कि नगर कौंसिल जैतो के नए चुने गए अधिकारी अनुभवी हैं। शहर के अधूरे विकास कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे। जिला योजना बोर्ड फरीदकोट के चेयरमैन पवन गोयल, नगर कौंसिल जैतो के प्रधान सुरजीत सिंह बाबा और भूपिन्दरजीत सिंह विक्की बराड़ ने इस मौके पर जतिन्दर कुमार जीतू बांसल का मुंह मीठा करवाया।
इस अवसर पर पार्षद तुलसी राम बांसल, पार्षद जसपाल कौर, पार्षद सतनाम सिंह, यूथ कांग्रेस विधान सभा हल्का जैतो के प्रधान मनजिन्दर सिंह हैपी रामाना, सतीश हैप्पी रावण, हरसंगीत सिंह हैप्पी, आशु मित्तल, प्रदीप गर्ग, लेख राज, मन्नू गोयल, लखविन्दर लक्की अरोड़ा, रुलिया राम सिगला, सुक्खा सिंह डोडा, सत्ता भाऊ, पूर्व चेयरमैन छज्जू राम गर्ग, जगदीश कुमार आदि मौजूद थे।