महाराजा रणजीत सिंह का बुत तोड़े जाने पर पाकिस्तान का पुतला फूंका
बत्तियां वाले चौक में भारतीय जनता पार्टी मंडल कोटकपूरा की तरफ से प्रदर्शन किया गया।
संवाद सूत्र, कोटकपूरा : बत्तियां वाले चौक में भारतीय जनता पार्टी मंडल कोटकपूरा की तरफ से पाकिस्तान में शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का बुत तोड़े जाने पर पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन का नेतृत्व कोटकपूरा के मंडल प्रधान राजन नारंग ने किया।
इस मौके राकेश गर्ग सूबा प्रधान व्यापार सेल ने कहा कि पाकिस्तान में कुछ शरारती तत्वों की तरफ से शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के बुत को तोड़ा गया है, जिस कारण भारत में रहते भारतीयों को हृदयाघात लगा हैं, और पूरे भारत में रोष की लहर पाई जा रही है, इसलिए आज हमने समूह भाजपा वर्करों को साथ लेकर भाजपा जिला प्रधान दुर्गेश शर्मा के दिशानिर्देशों पर पाकिस्तान का पुतला फूंका है और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए हैं। पूर्व महामंत्री कमल गर्ग ने पत्रकारों को संबोधन करते कहा कि वहां की सरकार को तुरंत कार्यवाही करते बुत तोड़ने वाले दोषियों की खोज करके सजा देनी चाहिए, जिससे दोनों देशों में अमन और भाईचारे की स्थिति बनी रहे।
इस मौके पर राजय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप शर्मा, स्टेट कार्यकारिणी सदस्य जयपाल गर्ग, जिला महामंत्री कृष्ण नारंग, सूबा को-कनवीनर मेडिकल सेल डा. सतीश शर्मा, प्रदेश सह मीडिया इंचार्ज एससी मोर्चा जसपाल सिंह पंजगराईं, जिला उप प्रधान सतदीप गोयल, सचिव मंडल कोटकपूरा राजेस कांसल, प्रधान मंडल पंजगराईयां डा. बलदेव सिंह आदि मौजदू थे
उधर, भाजपा जिला प्रधान दुर्गेश शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा कि सिद्दू अब खामोश क्यों हैं, उनके यार इमरान के देश में पंजाब व देश की आन, बान व शान शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत के बुत को तोड़ा गया, अब सिद्धू को अपने यार यानी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से बात कर बुत को नए सिरे से स्थापित करने के साथ ही दोषियों पर सख्त कार्यवाई करवानी चाहिए।