मनुष्य के लिए परमात्मा से साक्षात्कार जरूरी : दुग्गल
समाजसेवी धीर परिवार द्वारा नवगृह प्रवेश की खुशी में नई आरवी शांति नगर में विशाल निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, जैतो : समाजसेवी धीर परिवार द्वारा नवगृह प्रवेश की खुशी में नई आरवी शांति नगर में विशाल निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया। इसी तरह गांव मत्ता में गुरजंट सिंह मत्ता द्वारा अपनी रिटायरमेंट की खुशी में अपने ग्रह में विशाल संत समागम करवाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में इलाके की संगतों, रिश्तेदारों, दोस्तों, मित्रों आदि ने शामिल होकर सत्संग का आनंद लिया। इन विशाल सत्संग कार्यक्रमों की अध्यक्षता माननीय एसपी दुग्गल जोनल इंचार्ज बंठिडा ने की, उन्होंने निरंकारी मिशन के सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का संदेश देते हुए अपने प्रवचनों में फरमाया कि दुनिया के हर एक इंसान को प्रभु परमात्मा की जानकारी हासिल करके सेवा, सिमरन, सत्संग को पहल देते हुए मुक्ति प्राप्त कर लेनी चाहिए, ताकि उनका जीवन सफल हो सके। उन्होंने फरमाया कि आज का इंसान माया के पीछे भागा फिर रहा है, हर कोई अपने आप को दुनियावी कार्यो में उलझा बैठा है पर अपने इंसानी जीवन का असली उद्देश्य प्रभु परमात्मा की जानकारी करना भूल चुका है। उन्होंने फरमाया कि प्रभु परमात्मा की जानकारी हासिल करने के लिए हमें किसी पहुंचे हुए पूरे गुरु को ढूंढना पड़ेगा। आज के समय में निरंकारी मिशन के सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज इंसान को प्रभु परमात्मा की जानकारी करवा कर ब्रह्म का ज्ञान करवा रहे है। इन सत्संग कार्यक्रमों दौरान जैतों के मुखी अशोक धीर ने आई हुई संगतों, संतों, रिश्तेदारों, दोस्तों आदि का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रचार ज्ञान बूटा सिंह कोटकपूरा वालों ने संबोधन करते हुए इंसान को प्यार, प्रीत, विनम्रता, सहनशीलता आदि गुणों को अपनाने का संदेश दिया। इन सत्संग कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए संचालक बलविदर सिंह, शिक्षक लखबीर भट्टी, प्रमोद धीर, किरपाल सिंह, सुधीर कुमार, अर्शदीप सिंह, मैटी, जसविदर कौर आदि ने भरपूर योगदान डाला। इन कार्यक्रमों के दौरान ओर भी कई वक्ताओं ने गीत, संगीत, कविता, विचार आदि पेश किए।