महावीर सेना का हिमाचल प्रदेश में विस्तार
ऑल इंडिया राष्ट्रीय महावीर सेना ने हिमाचल प्रदेश में भी संगठन किया गया।
जेएनएन, फरीदकोट
ऑल इंडिया राष्ट्रीय महावीर सेना ने हिमाचल प्रदेश में भी संगठन का विस्तार किया है। महावीर सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव कक्कड़ ने जिला ऊना के किन्नू गांव के निवासी विजय कुमार को हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करते हुए, उनको हिमाचल प्रदेश में राज्य कार्यकारिणी बनाने के अधिकार दिए हैं। माई गोदड़ी साहिब फरीदकोट निवासी अमित कुमार शर्मा को युवा विग का राष्ट्रीय प्रधान, टीचर कॉलोनी फरीदकोट निवासी राजेश कुमार को एससी विग का राष्ट्रीय प्रधान और गाँव भाई का केरा निवासी कुलवंत सिंह को राष्ट्रीय महावीर सेना पंजाब का अध्यक्ष नियुक्त किया है। गौरव कक्कड़ ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने की अपील की और इस वैश्विक महामारी कोरोना को देखते हुए समाज में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश भी दिया।