अमन नगर के निवासियों ने कृषि कानून की प्रतियां लोहड़ी की आग में डाली
अमन नगर वेलफेयर सोसाइटी के नेतृत्व में मुहल्ले के सभी निवासियों ने लोहड़ी मनाई।
संवाद सूत्र, फरीदकोट : अमन नगर वेलफेयर सोसाइटी के नेतृत्व में मुहल्ले के सभी निवासियों ने अमन पार्क के गेट के सामने लोहड़ी मनाई। हमेशा की तरह हंसने की बजाय, वर्तमान किसान संघर्ष पर गंभीर चर्चा हुई।
इस मौके पर जगवंत सिंह रंधावा, दर्शन सिंह गिल, वीरेंद्र कोचर, करमजीत सिंह सरन, डा. सुरिदर चौधरी, हरिदर सिंह भुल्लर और अशोक कौशल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के कृषि कानूनों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकार कारपोरेट घरानों के लिए लाखों किसानों और आम लोगों का नुकसान बर्दास्त कर सकती है। कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के किसानों के संघर्ष की आग देश के अधिकांश राज्यों में फैल गई है और समाज का हर वर्ग किसान संघर्ष में शामिल हो गया है, अब शहरी और ग्रामीण हर जगह से लोगों का इसके लिए पूरा सहयोग मिलना शुरू हो चुका है।
इस अवसर पर मुहल्ले की बेटी खुशमीत कौर सरन ने केंद्र की मोदी सरकार की निदा करते हुए एक कविता का पाठ किया। कार्यक्रम के अंत में कृषि सुधार कानूनों की प्रतियां जलाई गईं और संघर्ष को जारी रखने के लिए हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर किसान संगठनों से जुडे़ लोगों ने कहा कि यदि किसान ही नहीं बचेगा तो देश पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा, किसान नहीं सुरक्षित है तो दूसरा वर्ग कैसे सुरक्षित रह सकता है।
इस अवसर पर भगत राम, तारा चंद, मनजीत सिंह गिल, राम प्रकाश चावला, रेशम ग्रोवर, बबल बराड़ और बलदेव सिंह भी उपस्थित रहे।