लापता नौजवान का शव नहर से बरामद
यहां के टिब्बी साहिब रोड पर रहते एक मजदूर के नौजवान बेटे का शव बीकानेर(राजस्थान) के थाना छतरगढ़ क्षेत्र से नहर में से बरामद हुआ है। नौजवान गुरप्रीत सिंह उर्फ बोहड़ सिंह पिछली 3 मई से लापता था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता रणजीत सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है।
संवाद सहयोगी, जैतो
टिब्बी साहिब रोड पर रहते एक मजदूर के नौजवान बेटे का शव बीकानेर (राजस्थान) के थाना छतरगढ़ क्षेत्र से नहर में से बरामद हुआ है। नौजवान गुरप्रीत सिंह उर्फ बोहड़ सिंह पिछली 3 मई से लापता था। इस मामले में पुलिस ने मृतक के पिता रणजीत सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि टिब्बी साहिब रोड निवासी रणजीत सिंह पिछले कुछ समय से जैतो शहर में एक आढ़त की दुकान पर मजदूरी का काम करता है जहां पर उसका लड़का गुरप्रीत सिंह उर्फ बोहड़ सिंह भी सेवादार काम कर रहा था। 3 मई को गुरप्रीत सिंह घर से काम से निकला था लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। इसी दौरान थाना छतरगढ़ (बीकानेर) पुलिस से यहां की पुलिस को राजस्थान नहर से शव बरामद होने की सूचना मिली और वहां की पुलिस द्वारा जैतो थाना प्रभारी को भेजी गई तस्वीर से उसकी पहचान गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई। जिसके बाद उसके पिता रणजीत सिंह ने शक जताया है कि उसके लड़के का किसी ने कत्ल कर दिया है और शव को ठिकाने लगाने की मंशा से उसे नहर में फेंक दिया। पुलिस ने रणजीत सिंह के ब्यान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।