होमगार्ड जवान ने खुद को मारी गोली, डीएमसी रेफर, गंभीर
मॉडर्न जेल से ड्यूटी बदले जाने से परेशान होकर पंजाब होमगार्ड के जवान ने अपनी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
संवाद सहयोगी, फरीदकोट : मॉडर्न जेल से ड्यूटी बदले जाने से परेशान होकर पंजाब होमगार्ड के जवान ने अपनी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत मे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में ले दाखिल किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव वट्टू बाजा के रहने वाले होमगार्ड के जवान सुरजीत मसीह ने बीती रात करीब एक बजे फरीदकोट मॉडर्न जेल में ड्यूटी के दौरान अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के समय वह जेल के टावर नंबर दो पर तैनात था। ऐसा करने से पहले उसने अपनी जेब में सुसाइड नोट लिखकर डाल लिया, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार होमगार्ड के दफ्तर के स्टाफ को ठहराया है, जिसने उसकी बदली बरी वाला से बदलकर फरीदकोट की मॉडर्न जेल में लगा दी। जहां ड्यूटी दिन में चार-चार घंटे करनी पड़ती है। उसको व्हीकल नहीं चलाना आता था जिस कारण उसे ड्यूटी पर आने के लिए बेटे को साथ लाना पड़ता था। बीती रात भी उसकी जेल में रात 12 से चार बजे तक थी ड्यूटी थी। उसने करीब एक बजे आत्महत्या की कोशिश की।
---------------
घटना का पता लगने के बाद सुरजीत मसीह को तुरंत पहले सिविल अस्पताल फरीदकोट और फिर रेफर करने के बाद उसे डीएमसी लुधियाना लेकर गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
-हरप्रीत सिंह, जेल सुपरिटेंडेंट।